शुरू करना

शुरू करना

यह भाग कुबेरनेट्स को सेटअप करने और चलाने के विभिन्न तरीकों को सूचीबद्ध करता है। जब आप कुबेरनेट्स सेटअप करते हैं, तो इसके आधार पर एक इंस्टॉलेशन प्रकार चुनें: रखरखाव में आसानी, सुरक्षा, नियंत्रण, उपलब्ध संसाधन और क्लस्टर के संचालन और प्रबंधन के लिए आवश्यक विशेषज्ञता।

कुबेरनेट्स क्लस्टर को स्थानीय मशीन पर, क्लाउड में, या अपने स्वयं के डेटासेंटर में डिप्लॉय करने के लिए आप कुबेरनेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आप कुबेरनेट्स क्लस्टर को स्वयं संभालना नहीं चाहते हैं, तो आप एक संचालन सेवा चुन सकते हैं, जैसे ये प्रमाणित प्लेटफॉर्म। क्लाउड की विस्तृत श्रृंखला और बेयर मेटल वातावरण के लिए अन्य मानकीकृत और कस्टम समाधान भी उपलब्ध हैं।

सीखने का वातावरण

यदि आप कुबेरनेट्स सीख रहे हैं, तो कुबेरनेट्स समुदाय द्वारा समर्थित टूल का उपयोग करें, या स्थानीय मशीन पर कुबेरनेट्स क्लस्टर सेटअप करने के लिए इकोसिस्टम में उपलब्ध टूल का उपयोग करें। इंस्टॉल टूल्स देखें।

प्रोडक्शन वातावरण

प्रोडक्शन वातावरण के लिए समाधान का मूल्यांकन करते समय, विचार करें कि कुबेरनेट्स क्लस्टर के किन पहलुओं (या abstractions) का संचालन आप स्वयं प्रबंधित करना चाहते हैं और किसे आप एक प्रदाता को सौंपना पसंद करते हैं।

स्वयं प्रबंधित कर रहे कुबेरनेट्स क्लस्टर डिप्लॉय करने के लिए kubeadm आधिकारिक टूल है।

आगे क्या है

कुबेरनेट्स के कण्ट्रोल प्लेन को Linux पर चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने क्लस्टर के अंदर आप Linux या अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप्लिकेशन चला सकते हैं, जिसमें windows भी शामिल हैं।

अंतिम बार संशोधित September 28, 2026 at 3:27 AM PST: Merge remote-tracking branch 'origin/dev-1.38' into static/dev-1.38 (4778b29)