बुनियादी कुबेरनेट्स सीखें

बुनियादी कुबेरनेट्स सीखें

बुनियादी कुबेरनेट्स

यह ट्यूटोरियल कुबेरनेट्स क्लस्टर ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम की मूल बातों का पूर्वाभ्यास प्रदान करता है। प्रत्येक मॉड्यूल में कुबेरनेट्स की प्रमुख विशेषताओं और अवधारणाओं पर कुछ जानकारी और एक इंटरैक्टिव ऑनलाइन ट्यूटोरियल शामिल होते हैं। ये इंटरेक्टिव ट्यूटोरियल आपको अपने लिए एक साधारण क्लस्टर और इसके कंटेनरीकृत एप्लीकेशन का प्रबंधन करने देते हैं।

इंटरैक्टिव ट्यूटोरियल का उपयोग करके, आप सीख सकते हैं:

  • एक क्लस्टर पर कंटेनरीकृत एप्लीकेशन डिप्लॉय करें।
  • डिप्लॉयमेंट को स्केल करें।
  • नए सॉफ़्टवेयर संस्करण के साथ कंटेनरीकृत एप्लिकेशन को अपडेट करें।
  • कंटेनरीकृत एप्लिकेशन को डीबग करें।

कुबेरनेट्स आपके लिए क्या कर सकता है?

आधुनिक वेब सेवाओं के साथ उपयोगकर्ता उम्मीद करते हैं कि एप्लिकेशन 24/7 उपलब्ध होंगे, और डेवलपर्स उन एप्लिकेशन के नए संस्करणों को दिन में कई बार डिप्लॉय करने की उम्मीद करते हैं। कंटेनरीकरण पैकेज सॉफ़्टवेयर को इन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है, जिससे एप्लिकेशन बिना डाउनटाइम के रिलीज़ और अपडेट किए जा सकते हैं। कुबेरनेट्स आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि वे कंटेनरीकृत एप्लिकेशन जहां और जब आप चाहते हैं, चलते हैं, और उन्हें उन संसाधनों और उपकरणों को खोजने में मदद करते हैं जिनकी उन्हें काम करने के लिए आवश्यकता होती है। कुबेरनेट्स एक उत्पादन के लिए तैयार, ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है जिसे कंटेनर ऑर्केस्ट्रेशन में गूगल के संचित अनुभव के साथ डिज़ाइन किया गया है और समुदाय के उत्तम विचारों से संयुक्त है।


अंतिम बार संशोधित September 28, 2026 at 3:27 AM PST: Merge remote-tracking branch 'origin/dev-1.38' into static/dev-1.38 (4778b29)